हैडलाइन

सीमेंट से भरा बेकाबू ट्राला पलटा, क्लीनर की मौत, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

लुधियाना : रोपड़ से लुधियाना के लाडोवाल डंप पर ले जाने के लिए निकला सीमेंट से लदा ट्राला चंडीगढ़ रोड पर बेकाबू होकर पलट गया। ड्राइवर ने चलते ट्राले से कूदकर जान बचाई। ट्राले में ड्राइवर के साथ उसका भतीजा क्लीनर के तौर पर कार्यरत था। सारा सामान उस पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। ट्राला गिरने से खाली प्लॉट की दीवार और बिजली के दो खंभे भी टूट गए। ड्राइवर मौके से भाग निकला।
हादसे की सूचना मिलते ही पास में ही स्थित गुरुद्वारा साहिब से लोग आए। उन्होंने टार्च से देखा तो कोई नजर नहीं आया। जब नौ बजे बिजली विभाग से जेई आए तो उन्होंने देखा तो मृतक के पैर दिखाई दिए। लोगों ने ट्राले के केबिन की बॉडी काटकर शव बाहर निकाला। सुबह पांच बजे हादसा हुआ और 12 बजे के करीब शव बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान गुरदासपुर के रहने वाले सागर मसीह (22) के रूप में हुई है। ड्राइवर अर्जुन सिंह है और वह बिल्कुल ठीक है। थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आती चौकी इंडस्ट्री एरिया की पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल भेज दिया है।
ट्राला बेकाबू होकर पलटा और खाली प्लॉट की दीवारें व बिजली के खंभे को काफी नुकसान हुआ। तार टूटने की वजह से पास में स्थित प्रताप नगर इलाके की लाइट चली गई। आठ घंटे के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार ठीक करने के बाद लाइट शुरू की। जांच अधिकारी चौकी इंडस्ट्री एरिया के इंचार्ज एसआई कुलवंत चंद ने बताया कि सागर के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। जैसे वह बयान देंगे उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...