हैडलाइन

हिस्ट्रीशीटर ने युवक को जमकर पीटा, परिवारीजनों ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

लखनऊ : लखनऊ के मड़ियांव में पुरानी रंजिश को लेकर हिस्ट्रीशीटर दोस्त मोहम्मद ने बेटे के साथ मिलकर एक युवक को खंभा पकड़ाकर पुलिसिया अंदाज में जमकर पीटा। पिटाई से युवक बेहोश हो गया। पीड़ित के परिवारीजनों का आरोप है कि थाने फरियाद लेकर पहुंचे तो वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने आरोपियों का ही पक्ष लिया। उनकी तहरीर फाड़ दी। इसके बाद घायल युवक को ही शांतिभंग में जेल भेज दिया। पीड़ित के परिवारीजनों सोमवार को एसएसपी कार्यालय में गुहार लगाई। एसएसपी ने इंस्पेक्टर मड़ियांव को फटकारा तो मुकदमा दर्ज किया गया।
मड़ियांव के बड़ा-खोदान रहीमनगर डुड़ौली निवासी मो. जमील के मुताबिक, मोहिबुल्लापुर निवासी दोस्त मोहम्मद से उनकी पुरानी रंजिश है। दोस्त मोहम्मद मड़ियांव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 26 दिसंबर की रात 9 बजे वह घर जा रहा था। तभी बड़ा-खोदान के पास आरोपी दोस्त मोहम्मद ने बेटे गौस मोहम्मद व जहीर, जुनैद समेत 10 अज्ञात के साथ उसे रोक लिया। कार का शीशा तोड़ने का झूठा आरोप लगाकर उनसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपियों ने खंभे से सटाकर दो लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद दोस्त मोहम्मद व उनके बेटे समेत अन्य ने लोहे के रॉड व डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से पीड़ित बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे लेकर मड़ियांव थाने गए।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...