हैडलाइन

60 वर्षीय शख्स पर 25 साल की महिला से रेप का आरोप, अरेस्ट

मुंबई : मुंबई स्थित बांद्रा में एक 25 वर्षीय महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक 60 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुष्कर्म की यह वारदात सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उधर, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में एक शिक्षक को वर्ष 2015 में जनवरी से जून के बीच अपनी नाबालिग छात्रा से बार-बार बलात्कार करने का दोषी ठहराते हुए अलीबाग की एक अदालत ने 10 साल जेल की सजा सुनाई। बता दें कि बलात्कार की घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में लोगों ने आक्रोश भी जाहिर किया था।रायगढ़ में घटित वारदात के बाद अक्षय रंगाराव पाटिल (उस समय 22) पर विशेष पॉक्सो जज वर्षा मोहिते ने पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अतिरिक्त सार्वजनिक अभियोजन अधिकारी अश्विनी बांदीवाडेकर ने कहा, 'नौवीं कक्षा की छात्रा (15) पाटिल से ट्यूशन लेती थी। उसी दौरान वर्ष 2015 में जनवरी और जून माह के बीच उससे कई बार बलात्कार किया। इस घटना से संबंधित मामला खांडेश्वर पुलिस थाने में दर्ज किया गया था।' बांदीवाडेकर ने बताया कि मामले में छह लोगों ने गवाही दी।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...