हैडलाइन

डॉक्टर ने अध्यापिका बहू की गोली मारकर हत्या की, राइफल बरामद, केस दर्ज

हरीनौ रोड स्थित मोहल्ला निर्माणपुरा में घरेलू कलह के चलते बुजुर्ग आयुर्वेदिक चिकित्सक ने अपनी पुत्रवधू की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान नीलम रानी (42) पत्नी मनीष पुरी के रूप में हुई है। वह ग्रामीण क्षेत्र के एक निजी स्कूल में बतौर अध्यापिका कार्यरत थी। थाना सिटी पुलिस ने मृतका के भाई व पुराना शहर निवासी बंटी दियोड़ा के बयान पर आरोपी ससुर श्याम पुरी (75) के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल 12 बोर की राइफल भी बरामद कर ली गई है। 

पुलिस को दिए बयान में पुराना शहर निवासी बंटी दियोड़ा ने बताया कि उसकी छोटी बहन नीलम रानी का विवाह मोहल्ला निर्माणपुरा निवासी मनीष पुरी पुत्र श्याम पुरी के साथ हुआ था। गुरुवार सुबह वह अपनी बहन को मिलने उसके घर आया था। इस दौरान उसकी बहन नीलम रानी और उसके ससुर श्याम पुरी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो रही थी। विवाद के बीच श्याम पुरी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से उनकी बहन पर दो फायर कर दिए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। उसके पति मनीष पुरी ने हाल ही में अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाया था। इन दिनों वह बेड रेस्ट पर है। 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...