हैडलाइन

शादी का झांसा देकर सिपाही ने इंस्पेक्टर की बेटी से किया रेप

बरेली : शहर की पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने इंस्पेक्टर की बेटी से पहले तो शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। उसने इसकी जानकारी सिपाही को दी और उससे शादी करने की बात कही। इस पर सिपाही ने युवती को बहला-फुसलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद भी सिपाही युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने इसकी शिकायत डीजीपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। बरेली पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस अफसर के ड्राइवर सिपाही का प्रेम-प्रसंग पीलीभीत में तैनात इंस्पेक्टर की बेटी से हो गई। इंस्पेक्टर की बेटी इस समय लखनऊ में पढ़ाई कर रही रही है। सिपाही और उक्त युवती का प्रेम-प्रसंग धीर-धीरे परवान चढ़ गया और दोनों एक-दूसरे के काफी नजदीक आ गए। सिपाही ने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने जब अपने गर्भवती होने की जानकारी प्रेमी सिपाही को दी तो उसने बहला फुसलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। शादी करने के लिए भी उसने मना कर दिया। इस पर युवती ने मामले की शिकायत डीजीपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। मामले की जानकारी होते ही एसपी ने मामले की जांच शुरू करवा दी है।   



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...