हैडलाइन

क्या हुआ जब पाकिस्तान से आई कौन बनेगा करोड़पति की कॉल

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा के राम नगर (खंदौली) में बुधवार को एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया गया। उस ग्रुप को देखकर व्यक्ति के होश उड़ गए। ग्रुप किसी पाकिस्तानी ने बनाया था। जिसमें कहा गया कि आपका नंबर कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये की लॉटरी के लिए चुना गया है। पीड़ित ने थाना खंदौली में मामले की शिकायत की है। घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। थाना खंदौली के राम नगर निवासी अनीष उपाध्याय ने थाने में शिकायत की है। कहा है कि सुबह उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मोबाइल देखा तो उसका नंबर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ा हुआ था। ग्रुप का एडमिन पाकिस्तान का था। उसके मोबाइल नंबर के आगे पाकिस्तान का कोड था। अनीष ने जब ग्रुप के मैसेज देखे तो उसके होश उड़ घए। मैसेज में कहा गया था कि आपका नंबर कौन बनेगा करोड़पति के लिए लॉटरी में चुना गया है। आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। इसके बाद पीड़ित के फोन पर व्हाट्सएप कॉल भी आई। कॉल करने वाले ने फिर से 25 लाख रुपये की लॉटरी की बात कही। पीड़ित समझ गया कि यह शातिरों की कॉल है। पीड़ित ने थाना खंदौली में मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...