हैडलाइन

55 करोड़ के सोना लूट कांड के आरोपी की हाजीपुर जेल में गोली मारकर हत्या

बिहार : बिहार के हाजीपुर में एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सोना लूट कांड के आरोपी मनीष कुमार को जेल के अंदर गोली मारी गई. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसवाले जेल पहुंचे. मनीष कुमार सिंह बिदुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. मनीष कुमार सोना लूट गैंग का सदस्य था. उसके सिर में गोली मारी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मनीष कुमार पर लोकसभा चुनाव की काउंटिंग वाले दिन भी हाजीपुर कोर्ट में फायरिंग हुई थी. बता दें कि बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां पर अपराधी बेखौफ हैं. बीते हफ्ते ही बेखौफ अपराधियों ने कांग्रेस के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात हाजीपुर की है. नेता की हत्या की खबर से हड़कंप मच गया. हाजीपुर में कांग्रेस के कद्दावर नेता और युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव को बदमाशों ने गोली मार दी.
राकेश को गोली उस वक्त मारी गई, जब वह अपने घर मीनापुर से जिम जाने के लिए निकले थे. घटना नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड पर हुई. राकेश को बाइक सवार बदमाशों ने बिल्कुल करीब से गोली मार दी. बताया जाता है कि राकेश को चार गोलियां लगी हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार होने में सफल रहे. बता दें हाजीपुर में बीते साल 23 नवंबर को बदमाशों ने मुथुट फाइनेंस के ऑफिस से 55 किलो सोना लूट लिया था. पुलिस के अनुसार, वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर स्थित 'मुथूट फाइनेंस कंपनी' की शाखा कार्यालय में धावा बोलकर पहले कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और वहां से करीब 55 किलोग्राम सोना लूट लिए. लूटे गए सोने की कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की आंकी गई.


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...