हैडलाइन

विदेशी महिला ने योग प्रशिक्षक पर लगाया रेप का आरोप, भारतीय दूतावास और डीजीपी को ई-मेल से की शिकायत

गाजियाबाद : वियतनाम की रहने वाली एक महिला ने गाजियाबाद के योग प्रशिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म करने और धोखा देने की शिकायत भारतीय दूतावास और यूपी के डीजीपी के मेल पर की है। आरोपी ने वियतनाम में महिला को योग सिखाने के बहाने संबंध बनाए और अब फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वियतनाम के निन बिन शहर में रहने वाली एक महिला ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने योग शिविर में जाना शुरू किया था। निजी कंपनी की ओर से लगाए गए शिविर में प्रशिक्षक गाजियाबाद में संजयनगर का रहने वाला था। प्रशिक्षक ने योग प्रशिक्षण के दौरान महिला से दोस्ती कर ली। इसके साथ ही महिला के साथ अवैध संबंध भी बना लिए। आरोपी ने महिला के साथ फोटो भी खींच लिए। एक माह पहले प्रशिक्षक वहां से गायब हो गया। जब महिला ने उससे सोशल मीडिया पर संपर्क किया तो आरोपी ने उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...