हैडलाइन

जानना चाहता हूं कि राम मंदिर का निर्माण भी बीजेपी का जुमला तो नहीं: उद्धव ठाकरे

मुंबई, शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्ध‌व ठाकरे ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर चुनाव के मौके पर राम मंदिर का मुद्दा उठाया है, क्योंकि हम जानना चाहते हैं कि बीजेपी के अच्छे दिन की तरह राम मंदिर का निर्माण भी एक जुमला तो नहीं है? इस बार तो मुद्दे पर दूध का दूध और पानी का पानी हो ही जाना चाहिए। उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को टीवी जर्नलिस्ट असोसिएशन के दिवाली अंक न्यूजरूम लाइव के विमोचन समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं, राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी राजनीति करती है। खत्म होते ही राम मंदिर को भूल जाती है। अब जब चुनाव सिर पर हैं, तो राम मंदिर का मुद्दा उठना तय है। जब से मैंने रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने की घोषणा की है, तब से मुझ पर टीका टिप्पणी हो रही है, लेकिन मुझे उसकी परवाह नहीं है।

झूठ बोलकर वोट नहीं 

उद्ध‌व ठाकरे ने कहा कि शिवसेनाप्रमुख दिवंगत बालासाहेब ठाकरे ने मुझे यही सिखाया है कि झूठ बोलकर जनता से वोट नहीं मांगना। इसलिए वोट के लिए कभी जनता से झूठ नहींम बोलूंगा। फिर चाहे मुझे एक भी वोट नहीं मिले।

छत्रपति की सीख 

उद्धव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने झंडे का ध्वज भगवा क्यों रखा? उन्होंने अपने साम्राज्य को हिंदवी स्वराज्य क्यों कहा? इसलिए क्योंकि वह जानते थे कि विभिन्न मतों, में बंटे समाज को केवल हिंदुत्व ही एकजुट कर सकता था। आज हम कई सारे महापुरुषों का नाम लेते हैं, लेकिन अगर हम अपने महापुरुषों के कार्यों को आगे नहीं बढ़ा सकते, तो हमारे होने का ही कोई अर्थ नहीं है। 



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...