हैडलाइन

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से मांगे एक लाख

युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगने के आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि युवक फोन कर अश्लील बातें करता है। अब अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने आरोपित साजन यादव पर 66 आईटी एक्ट, लज्जाभंग करने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक साजन यादव ने कहीं से नंबर हासिल कर फोन किया। फोन काटने पर गाली देता था, फिर फोन करके अश्लील बातें करने लगा।
अब मना करने पर वह अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पहले तो युवती ने घरवालों को यह बात नहीं बताई। उसके बाद आरोपी ने युवती के भाई के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। मामला बढ़ने पर युवती ने घरवालों को जानकारी दी। उसके बाद वह घरवालों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।


Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...