हैडलाइन

पुलिस सब इंस्पेक्टर पर बलात्कार का आरोप

नवी मुंबई, नवी मुंबई पुलिस के सीबीडी पुलिस स्टेशन की अपराध शाखा में तैनात पुलिस उप निरीक्षक अमित शेलार पर महिला कॉन्स्टेबल ने कथित बलात्कार का आरोप लगाया है। शेलार के खिलाफ सीबीडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि शेलार फिलहाल पुलिस की गिरफ्त बाहर है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की मुलाकात 2010 में हुई थी। तब शेलार पुलिस नाईक के पद पर तैनात था। दोनों में दोस्ती हुई। दोनों का मिलना-जुलना होता रहा। एक दिन शेलार ने महिला को जूस में बेहोशी की दवा पिला दी। इसके बाद बलात्कार किया। आरोपी ने इसका विडियो भी बना लिया, जिससे ब्लैकमेल कर वह बार-बार रेप करता रहा। 
आरोपी महिला कॉन्स्टेबल को 2016 से ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान होकर पीड़िता शोषण की जानकारी अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद, पुलिस आयुक्त संजयकुमार ने मामले की जांच एक महिला अधिकारी को सौंप दी, जिसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया गया। 


Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...