हैडलाइन

हनीट्रैप के लिए युवतियों को 40 हजार रुपये महीने सैलरी पर दी थी जॉब

दिल्ली : दिल्ली के वजीराबाद इलाके में फेसबुक पर दोस्ती कर बीबीए छात्र से हनी ट्रैप की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि हनी ट्रैप के लिए 40 हजार महीने की सैलरी पर युवतियों को रखा गया था।
21 साल का पीड़ित गुरुग्राम से सटे एक गांव का रहने वाला था। एक माह पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती रीना नाम की युवती से हुई थी। युवती ने रविवार को वजीराबाद स्थित एक फ्लैट पर युवक को बुलाया था। युवक का आरोप है कि युवती ने शारीरिक संबंध अपनी मर्जी से बनाए। थोड़ी देर बाद ही एक महिला दो युवकों के साथ आई और युवक को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने लगीं और युवक से दस लाख रुपये मांगे। छात्र ने अपने परिजनों को फोन कर दस लाख रुपये मंगाए। इस तरह अचानक बेटे द्वारा 10 लाख रुपये मंगाए जाने से शक होने पर परिजनों ने इसकी सूचना वजीराबाद पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार तीनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली थीं। उन्होंने दो दिन पहले ही वजीराबाद में फ्लैट लिया था। इसलिए पुलिस से किरायेदार का सत्यापन भी नहीं हो पाया था। पुलिस गिरफ्तार युवतियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।


Most Popular News of this Week

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

शहर विभागातील नाले आणि मिठी...

मिठी नदीच्या संपूर्ण पाणलोट क्षेत्रात (Catchment Area) तसेच मुंबईतील लहान, मोठे...

महाराष्ट्राची सभ्यता,...

 बारामतीची  पोटनिवडणूक लढली पाहिजे अशी काँग्रेस पक्षाची भूमिका होती,...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...