हैडलाइन

खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात बताकर धमके, सीआरपीएफ जवान समेत आठ हिरासत में

गुलरिहा इलाके के कर्महा खुर्द गांव में खुद को पुलिस विभाग की क्राइम ब्रांच में तैनात बताकर रमेश यादव के घर में घुसने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने सीआरपीएफ जवान समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपित सभी बनारस के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपितों की स्कार्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सूचना दिए बिना ही असलहा, डंडा लेकर रमेश के घर में घुसने की कोशिश और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की गई। पकड़े गए आरोपितों में से एक ने भटहट इलाके के रमेश यादव को 32 लाख रुपये नौकरी देने के लिए दिए थे। नौकरी नहीं लगने पर वे रमेश से रकम वापस मांगने लगे। इसी पर विवाद हो गया और फिर लखनऊ से 21 मई 2019 को शिव बचन लापता हो गए। उनके भाई ने अपहरण का केस दर्ज कराया। फिर तलाश शुरू की गई। भाई के मुताबिक रमेश यादव के घर ही लापता भाई का लोकेशन मिला था। इसी वजह से वह तलाश में आए थे। इस संबंध में भटहट चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्कार्पियो से आए लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात बताकर रमेश यादव के घर में घुसने की कोशिश की। इस दौरान रमेश की पत्नी से अभद्रता भी की। आठ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...