हैडलाइन

फेसबुक पोस्ट ने खोला हत्या का राज, टीशर्ट ने पहुंचाया पिता-भाई को जेल

दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में 4 जनवरी को हुई दीपक उर्फ भोपू की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दीपक के छोटे भाई 19 वर्षीय नितिन और उसके पिता 56 वर्षीय चंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। झगड़े के दौरान नितिन ने दीपक से पिस्टल छीनकर उसे गोली मार दी थी और पिता ने नितिन के साथ उसका शव घर के पास प्लॉट में फेंका दिया था। फेसबुक पोस्ट में दीपक लाल टीशर्ट पहने दिखा, जो बाद में उसकी लाश के पास खून से सनी मिली, इसी के सहारे पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई।

उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि 4 जनवरी को करावल नगर की शहीद भगत सिंह कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिला था, जिसे गोली मारी गई थी। उसकी पहचान करावल नगर निवासी 30 वर्षीय दीपक उर्फ भोपू के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि दीपक को नशे की लत थी।  

पुलिस को घटनास्थल पर मृतक के पास से एक टी-शर्ट मिली। टी-शर्ट को दीपक का बहता खून रोकने के लिए प्रयोग किया गया था। पुलिस ने टी-शर्ट के बारे में परिजनों से पूछताछ की, मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस को इस पर शक हुआ। पुलिस ने टी-शर्ट को लेकर दीपक और उसके साथियों की फेसबुक पोस्ट खंगाली। एक पोस्ट में दीपक वह टी-शर्ट पहने हुए नजर आया। इस पर पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो नितिन और उसके पिता से जुर्म कबूल कर लिया।

नितिन ने पुलिस को बताया कि दीपक पूरी रात नशा करने के बाद 4 जनवरी की सुबह घर पहुंचा इसे लेकर नितिन से उसका झगड़ा हो गया। दीपक पिस्टल लेकर नितिन के पास पहुंचा गया। नितिन ने पिस्टल छीनकर उसे ही गोली मार दी। दीपक अपराधिक किस्म का था। इस वजह से पिता चंद्रपाल भी उससे परेशान थे। छोटे बेटे को बचाने के लिए चंद्रपाल ने उसके साथ मिलकर दीपक के शव को घर के पास खाली प्लॉट में फेंक दिया।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...