हैडलाइन

10वीं के छात्र के साथ बाउंसर ने किया कुकर्म, आरोपी फरार

गुरुग्राम : गुरुग्राम के सेक्टर-56 की नामचीन सोसाइटी में 10वीं के छात्र के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। कुकर्म का आरोप एक बाउंसर पर लगाया गया है। मामला शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि सोसाइटी में तैनात बाउंसर ने छात्र को जबरन पकड़कर 8वीं मंजिल पर स्थित अपने कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद घर पहुंच कर छात्र ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी बाउंसर सोसाइटी से फरार हो गया। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपी बाउंसर अमित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस की दो टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए लगाई गई हैं।



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...