हैडलाइन

नमकीन व्यापारी को फोन पर धमकी, 24 घंटे में 10 लाख नहीं मिले तो जान से मार देंगे

गोरखनाथ : गोरखनाथ थानाक्षेत्र के नमकीन व्यापारी से फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। शनिवार को व्यापारी के मोबाइल पर अलग-अलग समय पर तीन बार कॉल कर रंगदारी मांगी गई। इससे डरे व्यापारी ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने अभी केस नहीं दर्ज की है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया किसी की शरारत मान रही है। गोरखनाथ इलाके के रामपुर नया गांव बिलंदपुर बंधा निवासी अर्जुन राजभर का लघु उद्योग में नमकीन का कारखाना है। तहरीर में अर्जुन ने बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल पर एक के बाद एक करतीन बार कॉल आई।

पहली बार कॉल आने पर अपरिचित नंबर होने के नाते फोन नहीं उठाया। दो बार और कॉल आने पर बात की। फोन करने वाले ने गाली से बात शुरू की और कहा कि दस लाख रुपये चाहिए। धमकी दी कि 24 घंटे में 10 लाख रुपये नहीं मिले तो जान से मार देंगे। उधर, गोरखनाथ और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। 



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...