हैडलाइन

टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए बेटे ने मां से जिद कर मांगी रिवॉल्वर, फिर हुआ ये अंजाम

टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में एक छात्र ने मां से जिद करके अलमारी में रखी रिवॉल्वर ली, जिसकी गोली चलने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नवाबगंज योगेंद्र कुमार और हाफिजगंज निरीक्षक एसपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। योगेंद्र  कुमार ने बताया कि जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया भीकमपुर निवासी फौजी वीरेंद्र कुमार के 18 वर्षीय पुत्र केशव ने मां सावित्री से टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए रिवॉल्वर मांगी। मां ने जब मना किया तो उसने जिद पकड़ ली। मजबूरन मां ने अलमारी में रखी रिवॉल्वर उसे दे दी।  उन्होंने बताया कि इसके बाद केशव की मां कमरे से बाहर जाकर कुछ काम निपटाने लगीं। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई तो मां और अन्य परिजन कमरे की ओर दौड़े। अंदर केशव खून से लथपथ पड़ा था। उसकी कनपटी में गोली लगी थी। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...