हैडलाइन

आजमगढ़ : खिचड़ी पहुंचाने गए भाई की हत्या, बहन को भी बुरी तरह से पीटा

आजमगढ़ : बड़ी बहन को खिचड़ी पहुंचाने गए छोटे भाई की हत्या कर दी गई। उसकी लाश बुधवार की सुबह आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाने के सिलनी नदी पुल पर पड़ी हुई थी। भाई की मौत की सूचना पर मायके पहुंची बहन को भी मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया।
परिवार के लोग हत्या के पीछे का कारण जमीनी विवाद बता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही। इकलौते भाई की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक मुन्ना(20) पुत्र सीताराम कंधरापुर थाने के गयासपुर गांव का निवासी है। मुन्ना तीन बहनों का इकलौता भाई है। उसके पिता कहीं बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जबकि वह घर पर रहकर देखभाल करता था। मंगलवार को मुन्ना अपनी बड़ी बहन रिंकू(30) पत्नी चंद्रप्रकाश को खिचड़ी पहुंचाने गया था। रिंकू का घर कंधरापुर थाने के मतौलीपुर गांव में है।
मंगलवार की शाम को मुन्ना अपनी बहन के यहां से घर के लिए चल दिया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह उसकी लाश घर से थोड़े दूर पर स्थित सिलनी नदी पुल पर पड़ी मिली। उसके होंठ और चेहरे पर चोट के निशान थे। मुन्ना के मौत की सूचना से हलाकान बहन रिंकू बुधवार की सुबह अपने मायके पहुंची और पट्टीदारों पर जमीनी विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। रिंकू के इस आरोप से नाराज मनबढ़ों ने उसे भी लात, घूसों से मारपीटकर घायल कर दिया। रिंकू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर शिवशंकर सिंह ने बताया कि मुन्ना की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई। पीएम रिपोर्ट में जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...