हैडलाइन

झारखंड : मेले से लौट रही 2 नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म

झारखंड : झारखंड के खूंटी जिले में दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया और चार अन्य लड़कियों से छेड़छाड़ की गई। पुलिस के अनुसार, कक्षा पांच से आठ की छह लड़कियां रंग राड़ी मेला देखने गई थीं। बुधवार रात घर लौटने के दौरान लोगों के एक समूह ने उन्हें पकड़ लिया और दो लड़कियों से दुष्कर्म किया, जबकि चार अन्य से छेड़छाड़ की गई। जिन लड़कियों से छेड़छाड़ की गई वे झाड़ियों में भागकर और छिपकर दुष्कर्म से बच सकीं।
रात बीतने के बाद गुरुवार की सुबह अपने घर पहुंचने पर लड़कियों ने अपने परिवार को घटना के बारे में सूचित किया, जिन्होंने बाद में पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इसके बाद लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा। यह भयावह घटना खूंटी जिले के काला माटी ब्लॉक के खुड़ी पंचायत इलाके में हुई। सभी लड़कियों के चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। पुलिस ने पीड़ितों का बयान दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...