हैडलाइन

अंतरजातीय शादी करने पर लड़के के घर को आग लगाई

पानीपत में अंतरजातीय विवाह करने की सजा युवक के पूरे परिवार को मिली। दबंगों ने पहले तो परिवार को जमकर पीटा। पंचायत ने पीड़ित को बिरादरी से बाहर करने और गांव छोड़कर जाने का फरमान सुना दिया गया। इसके बाद जब पूरा परिवार गांव छोड़कर चला गया तो उनके घर में आग लगा दी। भाजपा नेता पर भी आरोप लगाए गए हैं। बबैल गांव में अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक के पिता,भाई और मौसा की युवती पक्ष वालों ने पिटाई कर दी। इसके बाद परिवार गांव से पलायन कर गया। इसके 20 दिन बाद तेल डालकर उनके घर में आग लगा दी। आग लगाने का आरोप भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और अन्य चार युवकों पर है। वहीं आरोपित पक्ष का कहना है कि आरोप निराधार है। दूसरी जाति की लड़की से शादी करना लड़के के परिवार को महंगा पड़ गया। पंचायत ने उसके पिता को तुगलकी फरमान सुना दिया। जिसके बाद लड़के के पिता को परिवार के समेत गांव छोड़ना पड़ा। इस दौरान उसके घर में आग लगा दी गई। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...