हैडलाइन

विधवा टीचर से तमंचे के बल पर रेप की कोशिश, डेढ़ साल पहले हुई थी पति की मौत

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बीटा-टू थाना क्षेत्र के सेक्टर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही विधवा शिक्षिका के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने इस मामले में बीटा-टू थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
बीटा-टू थाने में दी गई शिकायत में पीड़ित महिला का कहना है कि वह प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। उसके पति की मृत्यु 1 सितंबर 2018 को हो गई थी। वह अपने दो बच्चों के साथ सेक्टर में रही हैं। उसके ससुराल वाले दनकौर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से जबरन उसका विवाह कराना चाहते हैं। उन्होंने उस युवक को उसके घर में रहने के लिए बुला लिया है।
महिला का आरोप है कि 12 जनवरी को आरोपी युवक ने उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। कुछ लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गया। इसके अलावा 15 जनवरी को जब उसके दोनों बच्चे स्कूल चले गए तो आरोपी ने एक बार फिर से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। बीटा-टू थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...