हैडलाइन

फेल तो 'सॉरी मम्मी-पापा' लिख लगा ली फांसी

आईआईटी जेईई मेंस में असफलता हाथ लगी तो एक छात्र ने मौत को गले लगा लिया। शुक्रवार की रात जेईई मेंस का रिजल्ट आने के बाद रोनित सिंह (20 वर्ष) ने सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा तारा अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले रोनित ने अपने माता, पिता और छोटे भाई के नाम मार्मिक खत (सुसाइडल नोट) लिखा।

सुसाइडल नोट में लिखा उसने लिखा है- आई एम सॉरी मम्मी-पापा। मैं फिर से फेल हो गया। मैं और आप लोगों को दुखी नहीं कर सकता। हम हमेशा आपको नीचा दिखाए हैं। कभी खुशी नहीं दे सके। एक आखिरी दुख देने जा रहा हूं। हो सके तो माफ कर दीजिएगा। आई लव यू मम्मी-पापा, हम ये करना नहीं चाहते पर मेरे से और प्रेशर नहीं झेला जाएगा। यशु (छोटा भाई) मम्मी-पापा का ख्याल रखना। लाइफ में कुछ बड़ा करना। हमको मालूम है तुम कर लेगा। बस मम्मी-पापा को मेरी तरह कभी परेशान मत करना। ये सुसाइडल नोट रोनित के कमरे से मिला है। इसे घरवालों ने सरायढेला पुलिस को सौंपा है। रोनित बाघमारा के उमेश सिंह का पुत्र था। शुक्रवार की रात रिजल्ट खराब होने के कारण वह काफी तनाव में था।

भावनात्मक पत्र में रोनित ने समाज को झकझोरने वाले दबाव की भी चर्चा की है। उसने लिखा है कि हम लाइफ में बहुत कुछ और कर सकते थे, पर सोसाइटी मॉर्क्स से हर किसी को जज करती है। और मेरे से पढ़ाई नहीं होता। हम पहले भी सुसाइड करने की कोशिक कर चुके हैं पर आप का चेहरा याद करके रुक जाते थे। पर अब नहीं होगा मेरे से। रोनित ने लिखा है कि पापा हमेशा आपको गले लगाने का मन करता था पर कभी लगा नहीं पाए। मम्मी प्लीज आप रोना नहीं ज्यादा। आप लोग अपना ख्याल रखना, तीनों हमेशा खुश रहना। यशु मम्मी-पापा का बात हमेशा मानना, कभी उनकी बात नहीं काटना।

पत्र में उसने लिखा है कि हम रोज रूम बंद करके रोते थे। कोई नहीं था मेरी बात सुनने को, दुख बांटने को। पापा आप हमेशा मेरा दोस्त बनकर रहना चाहते थे। पर जब भी हम दुखी होते थे या रोते थे तो आप समझाते थे लड़का होकर रोना नहीं चाहिए। पापा-मम्मी आपलोग दुनिया के बेस्ट मम्मी-पापा हैं। आप लोग मेहनत करके हमको पढ़ाए और हम बार-बार फेल हो जाते हैं। रोनित ने लिखा है कि हम जिंदा रहकर बस आपलोगों को दुख दिए हैं। मेरी आखिरी इच्छा है आप तीनों हमेशा खुश रहना। लव यू मम्मी-पापा, आई एम सॉरी। यशु एग्जाम के लिए बेस्ट ऑफ लक। मम्मी-पापा ज्यादा मत रोना। हम हमेशा आपके साथ रहेंगे। खुश रहना।



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...