हैडलाइन

सागर में दलित युवक को जिंदा जलाया, 3 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सागर में दलित युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि धर्मश्री क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी. पीड़ित को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे भोपाल भेज दिया गया है. युवक 60 प्रतिशत झुलस गया है. पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयानों के आधार पर मामला दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. सागर के धर्मश्री में पुराने विवाद को लेकर धनप्रसाद अहिरवार का पड़ोस में रहने वाले इरफान खान, कल्लू अज्जू से झगड़ा हो गया. पीड़ित पक्ष का आरोप है की इरफान खान, कल्लू, अज्जू उसके घर में घुस गए. पहले इन्होंने मारपीट की और फिर केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया. आग में झुलसे धनप्रसाद को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

वहीं इस मामले को लेकर अहिरवार महापंचायत सहित अन्य संगठनों ने एसपी को ज्ञापन भी सौंपा है. सागर के एसपी अमित सांघी ने बताया कि यह घटना मोतीनगर थाना की है. पीड़ित का बयान दर्ज कर मोतीनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.एसपी ने कहा कि पीड़ित पक्ष ने सही जांच और आर्थिक मदद की मांग की है. हम उचित जांच और कार्रवाई करेंगे. शासन के स्तर पर जो मदद हो सकेगी हम वो भी करेंगे. वहीं पीड़ित युवक की मां गिरिजाबाई अहिरवार ने कहा कि ये लोग (हमलावर) हमें भगाना चाहते हैं. तेल डालकर जला दिया. इस मामले में आरोपियों के मुस्लिम होने के चलते बीजेपी से इसे लपक लिया है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे दलित बनाम मुस्लिम मुद्दा बनाते हुए जय भीम और जय मीम का नारा लगाने वालों से जवाब मांगा है. उन्होंने इस घटना पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सवाल किया है कि क्या वे इनके घर जाएंगी?



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...