हैडलाइन

पिटाई से पांच माह की गर्भवती महिला का भ्रूण नष्ट

वाराणसी : वाराणसी के ड्रमंडगंज इलाके में भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बच्चों के विवाद में पिटाई से गर्भवती महिला के पेट में घातक चोट लग गई। इससे  उसका पांच माह का भ्रूण नष्ट हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव निवासिनी रोहिणी और बिहारी के बीच 14 जनवरी की शाम बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि रोहिणी की गर्भवती पत्नी उर्मिला की विपक्षियों ने पिटाई कर दी। इससे उसके पेट में घातक चोट लग गई। इसके कारण उसका पांच माह का भ्रूण नष्ट हो गया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने  महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के पति रोहिणी ने बताया कि पिटाई से पेट में घातक चोट लगने के कारण उसकी गर्भवती पत्नी का पांच माह का भ्रूण नष्ट हुआ। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ल ने बताया कि बच्चों के विवाद में 14 जनवरी को दो पक्षों मे मारपीट हुई थी।  



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...