हैडलाइन

ग्रेटर नोएडा : घर में सो रही पूर्व सरपंच की पत्नी की हत्या, करीब 6 लाख रुपये भी लूटे

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के कस्बा दनकौर में रहने वाले एक पूर्व सरपंच के घर पर धावा बोलकर पांच लोगों ने वहां सो रही उनकी 80 वर्षीय पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और घर में रखे 5 लाख 75 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य कीमती सामान लूट लिया। पुलिस उपायुक्त (तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि कस्बा दनकौर में रहने वाले जितेंद्र नागर ने थाना दनकौर में मंगलवार सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात को 80 वर्षीय उनकी दादी जयपाली घर में सो रही थीं। आज सुबह वह घर में मृत मिलीं। नागर के अनुसार, घर के दूसरे कमरे का ताला खोलकर बदमाश उसमें रखी तिजोरी से 5 लाख 75 हजार रुपये नकद, जमीन जायदाद के कागजात, सोने-चांदी के जेवरात आदि लूट ले गए हैं।

डीसीपी ने बताया कि जितेंद्र ने आरोप लगाया है कि उनकी दादी की हत्या और लूट के मामले में राकेश नागर, उमेश नागर, जितेंद्र नागर, मोहित नागर आदि शामिल हैं। उनके अनुसार, दोनों पक्षों में एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि प्लॉट के विवाद में ही 5 लोगों ने उसकी दादी की हत्या तथ्रा लूटपाट की। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...