हैडलाइन

नोएडा : बेटी की दोस्त के पिता ने किया महिला से रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया, बेटी पर थी गंदी नजर

नोएडा : नोएडा में एक महिला के साथ उसकी ही बेटी की दोस्त के पिता द्वारा दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इस संबंध में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज करवाकर पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विमल कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर-134 में रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-27 के अट्टालिका गांव में रहने वाले रणवीर अवाना की बेटी और उसकी बेटी एक साथ पढ़ती थीं। स्कूल आते जाते समय उनकी रणवीर अवाना से मुलाकात हुई। रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि रणबीर ने एक दिन उसे लंच के लिए होटल में बुलाया तथा एक कमरे में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया। 

उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करके, उसके साथ बाद में भी बलात्कार किया। महिला का आरोप है कि रणवीर अवाना उसकी बेटी पर भी गलत नजर रखने लगा। एसीपी ने बताया कि महिला के अनुसार उसने इस बात की शिकायत आरोपी की पत्नी से भी की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व वह ऑटो से जा रही थी तभी आरोपी वहां आया तथा उसे जबरन कार में खींचने लगा, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया। एसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...