हैडलाइन

मध्य प्रदेश : साली से संबंध रखना जीजा को पड़ा भारी, जमकर पिटाई के बाद नंगा कर घुमाया

मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले अलीराजपुर में एक शख्स को अपनी साली से संबंध रखना भारी पड़ गया. युवक को उसके ससुराल वालों ने पहले जमकर पीटा, फिर नंगा कर पूरे गांव में घुमाया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी ससुराल के 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार घटना अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र के ऊती गांव की है. बताया जाता है कि युवक मजदूरी करता था. वह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी और साली के साथ मजदूरी करने गुजरात गया था. इसी दौरान उसका अपनी साली से संबंध बन गया. गुजरात से वापस आने के बाद दोनों के बीच संबंध की जानकारी उसकी ससुराल के लोगों को हुई.
जीजा और साली के बीच संबंध की जानकारी मिलने के बाद उसकी ससुराल के लोग आक्रोशित हो गए. इसी बीच युवक मिल गया. आक्रोशित ससुराल वालों ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से उसकी जमकर पिटाई कर दी. युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे नंगा कर पूरे गांव में घुमाया गया. किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल साइट्स पर डाल दिया. देखते ही देखते इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की ससुराल के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 10 को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.  


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...