हैडलाइन

बाइक छीन भाग रहे बदमाशों की हुई घेराबंदी तो चलाई गोली, भड़के ग्रामीणों ने किया ऐसा हाल

क्षेत्र के लोटन-ठोठरी मार्ग स्थित चनरैया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक से कट्टे के बल पर बाइक छीन ली। इस दौरान फायरिंग भी की। बाइक छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। इसके बाद बांधकर पीटा। सूचना पर पहुंची लोटन कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों ने सौंप दिया। दोनों बदमाश महरागंज जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मामला, सिद्धार्थनगर जिले का है।मोहाना थाना क्षेत्र के भरमी गांव निवासी संदीप की लोटन कोतवाली के स्थानीय कस्बे में मोबाइल शॉप चलाता है। संदीप के मुताबिक शनिवार की सुबह बाइक से दुकान पर आ रहा था, अभी लोटन कोतवाली क्षेत्र के चनरैया गांव के पास पहुंचा था कि पहले से मौजूद दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध किया तो फायरिंग करते हुए बाइक लेकर भाग निकले।इसके बाद युवक ने मामले की जानकारी गांव निवासी राहुल सिंह को देते हुए बताया कि बदमाश बाइक  छीनकर गांव की तरफ भागे है। मामले की जानकारी लगते ही लोग सड़क पर खड़े हो गए। इसके बाद गांव के पास रोकते हुए पकडने की कोशिश की तो एक बदमाश ने राहुल पर फायर झोंक दिया। गोली राहुल के कान को छूकर निकल गई। इसी बीच गांव के और लोग भी पहुंच गए और घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पिटाई करते हुए बांध दिया। इसके साथ ही मामले की जानकारी लोटन पुलिस को दी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुखदेव बेलदार और प्रदीप निवासी रामनगर बैद्य थाना पनियरा जिला महराजगंज के रूप में की गई। इनके पास से दो कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया है। दोनों पर केस दर्ज करके जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी थी। कोतवाल लोटन अवधनरायन यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ गोरखपुर व महराजगंज जिले में भी मुकदमा दर्ज है। मामले की छानबीन की जा रही है।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...