हैडलाइन

अधेड़ को महिला से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, लात-घूंसे से हुई पिटाई

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके से एक अधेड़ द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. यहां एक अधेड़ शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ कर रहा था. इसी दौरान महिला ने वहां से जा रहे लोगों की मदद से छेड़छाड़ कर रहे अधेड़ को सरेआम लात और घूंसे से जमकर पीटा. हालांकि, लोगों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

मामला थाना साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के माल गोदाम का है. दरअसल, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम पर बीते गुरुवार को एक महिला ने एक मनचले को जमकर पीटा. महिला को इस मनचले पर इतना गुस्सा था कि थप्पड़ और घूंसों से खूब पिटाई की.

बताया जा रहा है कि, इस महिला को ये मनचला शराब के नशे में काफी देर से परेशान कर रहा था. जब इस मनचले ने महिला को ज्यादा परेशान किया तो महिला ने पास से गुजर रहे युवकों की मदद से इस मनचले को पकड़ लिया और अन्य युवकों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. इस दौरान, पिटने के बाद भी मनचला वहां के लोगों को धमकी देता रहा. उसने पास पड़े पत्थर से भी मारने की कोशिश की.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...