हैडलाइन

इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में हत्या और लूट समेत कई अपराध को अंजाम देने वाला कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को परेशान करने वाला कुख्यात अपराधी सनोज पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फुलकाहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी और नरपतगंज के मधुरा पश्चिम निवासी सनोज पासवान को रविवार की रात खदेड़ कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अपराधी से डीएसपी मनोज कुमार ने फारबिसगंज थाने में गहन पूछताछ की। डीएसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधी सनोज नरपतगंज, फुलकाहा समेत आसपास के थाना क्षेत्र एवं नेपाल में भी आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया करता था।
नरपतगंज और फुलकाहा थाना में ही हत्या, डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट, जालसाजी एवं ठगी के एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस को बहुत दिनों से इस कुख्यात अपराधी की तलाश थी। इस मामले में  डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि अपराधी सनोज से गहन पूछताछ में कई मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस को इसकी बहुत दिनों से तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी से कई मामलों की उद्भेदन होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसका नेटवर्क आसपास के जिलों समेत सीमावर्ती नेपाल क्षेत्र में भी फैला हुआ है। पुलिस सभी मामलों पर नजर बनाए हुए हैं।  


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...