हैडलाइन

दिल्ली: मंडावली में बकाया मांगने पर मुस्लिम दंपति को पाकिस्तानी कहकर पीटा

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां बकाया रुपये मांगने पर एक ट्रांसपोर्टर और उनकी पत्नी से  पाकिस्तानी कहकर ठेकेदार ने मारपीट की. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि पीड़ित यामीन पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं. यामीन जब अपनी पत्नी के साथ ठेकेदार से पैसे लेने गाजियाबाद पहुंचे तो उन लोगों के बदसलूकी की गई. ठेकेदार मुस्लिम दंपति को गाली देने लगा और कहा, 'इनकी NRC नहीं है और ये लोग पाकिस्तानी है. ये लोग गैरकानूनी तरीके से दिल्ली में रह रहे हैं.' इतना बोलने के बाद ठेकेदार ने दंपति की जमकर पिटाई कर दी.
इस दौरान पीड़ित युवक यामीन गाजियाबाद पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया. मगर आरोपी पुलिस के सामने भी इन दंपति को दोबारा पाकिस्तानी बोलकर फिर से गाली-गलौज करने लगता है. इसके बाद हंगामे को देख पुलिस पीड़ित दंपति को सिहानी गेट थाना लेकर गई. थाने में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज और 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने बताया कि 2015 में उन्होंने ठेकेदार रविंद्र के साथ काम किया था. काम का बिल 1 लाख रुपये आया था. पीड़ित का कहना है कि काम होने के बाद काफी मुश्किल से उन्हें 61 हजार रुपये मिले थे, लेकिन शेष बचे हुए 39 हजार रुपये उन्हें नहीं दिए गए.


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...