हैडलाइन

किशोरी से किया दुष्कर्म फिर पिता के मोबाइल पर भेजा दुष्कर्म का वीडियो

करीब एक महीने पहले 17 साल की लड़की को भगाकर ले गए युवक ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी। पहले किशोरी को अगवा कर ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाया। इतना ही नहीं उसी वीडियो किशोरी के पिता के मोबाइल पर भेजकर हैवानियत खुद द्वारा किए जाने का प्रमाण भी दिया। पुलिस ने आरोपित को अर्जुन चौहान को उसी वीडियो के आधार पर असम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक पिपराइच इलाके की रहने वाली किशोरी को बहला कर बेला कांटा नथुवां गांव का रहने वाला अर्जुन चौहान 31 दिसंबर को लेकर भाग गया। बेटी को इसका पछतावा हुआ तो उसने रास्ते से पिता को इसकी जानकारी दे दी। पिता ने थाने में सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई।
पिता की सूचना पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी लेकिन आरोपित का कहीं कोई पता नहीं चल रहा था। इसी बीच कुछ दिन पहले पिता के मोबाइल किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो आरोपित अर्जुन ने भेजा। यह देखते ही पिता के होश उड़ गए। पिता तुरंत ही वीडियो लेकर थाने पहुंच गए और विवेचक संजय सिंह यादव से संपर्क किया। वीडियो को जिस नंबर से भेजा गया था उसकी जांच कर पुलिस असम पहुंच गई और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है। विवेचक ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।


Most Popular News of this Week

प्रियदर्शिनी पार्कमध्ये योग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज दोन तास योगा करतात मी सुद्धा रोज अर्धा तास...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...

कोविडनंतर रोजगार गमावलेल्या...

मुंबई मध्ये गेली १३५ वर्ष डबेवाला कामगार वर्ग काम करतो आहे. परंतू कोव्हिड व...

मुंबई उपनगर पालकमंत्री ॲड....

अतिरिक्त ठरलेल्या शिक्षकांना मुंबई बाहेर न जाता मुंबईत समायोजन करा,...