हैडलाइन

मेरठ: पतंगबाजी के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के पूर्वा इलाही बक्स में सोमवार शाम पतंगबाजी के विवाद में एक युवक ने दो चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की। पूर्वा इलाही बक्स निवासी सरफराज (35) पुत्र अनीस चचेरे भाई इरशाद के साथ घर की छत से पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान सरफराज का तहेरा भाई समीम आलम भी पतंग उड़ा रहा था। पतंगबाजी को लेकर सरफराज की समीम से बहस हो गई। आरोप है कि समीम ने पिस्टल से दोनों चचेरे भाई सरफराज और इरशाद पर गोलियां चला दीं। इससे दोनों घायल हो गए। परिवार के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सरफराज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल इरशाद के बयान दर्ज किये। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पतंगबाजी को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...