हैडलाइन

आरोपियों का मुंह खुलवाने को ये कदम उठाएगी पुलिस

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश की हापुड़ पुलिस के हत्थे चढ़े गौरव चंदेल की हत्या के आरोपी उमेश और मिर्ची गैंग के मुखिया आशु जाट की पत्नी को नोएडा पुलिस रिमांड पर लेगी। पुलिस रिमांड के लिए नोएडा पुलिस हापुड़ की अदालत में अर्जी दायर करेगी। फिलहाल दोनों आरोपी गाजियाबाद की डासाना जेल में बंद हैं। 6 जनवरी रात को पर्थला से गौड़ सिटी जाने वाले रोड पर गुरुग्राम की कंपनी के रीजनल मैनेजर गौर सिटी के फिफ्थ एवेन्यू निवासी गौरव चंदेल के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनकी कार भी लूट ली थी।
एसटीएफ को गौरव का एक मोबाइल 16 जनवरी को हैबतपुर और गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र के आकाश नगर से कार मिली थी। हापुड़ पुलिस ने 26 जनवरी को गौरव के आरोप में मिर्ची गैंग के बदमाश उमेश और गैंग के मुखिया आशु जाट की पत्नी को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी उमेश ने बताया कि उनका इरादा गौरव को बंधक बनाकर उनके डेबिट कार्ड का पासवर्ड पूछकर खाते से रुपये निकालने का था, लेकिन जब वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुए तो गौरव की हत्या कर दी।  
फेज तीन थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि गौरव चंदेल हत्याकांड के मामले में उमेश और आशु जाट की पत्नी से पूछताछ की जाएगी। फिर दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस दोनों से आशु जाट के ठिकानों के बारे में पूछताछ करेगी। नोएडा पुलिस को गौरव चंदेल हत्याकांड के मुख्य आरोपी इनामी आशु जाट के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इसके बावजूद पुलिस खाली हाथ है। वहीं, हापुड़ पुलिस भी आशु की तलाश में छापेमारी कर रही है।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...