हैडलाइन

एक्टिंग के अलावा इस कला में भी माहिर कुणाल खेमू

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने इंडस्ट्री में कम उम्र में ही काफी काम कर लिया है. उन्होंने एक बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. आज एक्टर को इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक होने को है. एक्टर ने साल 1993 में सर फिल्म से अपना डेब्यू किया था. इसके बाद से एक्टर कई सारी फिल्मों में काम कर चुके हैं. पर्सनल लाइफ की तरफ रुख करें तो कुणाल खेमू ने सोहा अली खान संग शादी की है. सोहा के भाई और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ भी उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है. बहुत कम लोगों को ये बात पता होगी कि कुणाल गिटार काफी अच्छा बजा लेते हैं. सैफ अली खान भी शौकिया तौर पर गिटार बजाते रहते हैं. हाल ही में एक्टर से पूछा गया कि क्या वे सैफ के साथ कोई परफॉर्मेंस नहीं देना चाहेंगे. इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- हमें नहीं पता की हम इसमें कितने अच्छे हैं. मगर मुझे इतना जरूर पता है कि संगीत सभी के जीवन का एक हिस्सा है. कुछ लोग संगीत सुनना पसंद करते हैं तो कुछ गाना. 

कुणाल को ऐसा लगता है कि हर कोई बाथरूम सिंगर तो होता ही है. कुणाल ने कहा- मैंने भी ऐसे ही शुरू कर दिया. मैंने संगीत सीखा नहीं है और मुझे ये भी पता है कि मैं इतना अच्छा नहीं हूं. मुझे संगीत पसंद है और मैं गिटार बजाना पसंद करता हूं. मैं बचपन से ही गिटार बजाना चाहता था. आज कल संगीत सीखने के और भी कई सारे माध्यम हैं. यूट्यूब से सीख कर मैंने भी थोड़ा-बहुत सीखा. उस समय भी और अब भी मैं अपने दोस्तों के लिए गिटार बजाना और गाना पसंद करता हूं. वर्क फ्रंट की बात करें तो कुणाल की फिल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज की जाएगी. फिल्म में कुणाल निगेटिव रोल में नजर आएंगे. फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अनिल कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...