हैडलाइन

फिर हैवानियत, कानपुर में चार साल की बच्ची से गैंगरेप

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कानपुर के नौबस्ता में लड़कों ने चार साल की बच्ची से गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। 13 वर्षीय दो आरोपी कक्षा नौ और तीसरा नौ वर्षीय कक्षा पांच का छात्र है। नौबस्ता क्षेत्र निवासी स्क्रैब कारोबारी के ड्राइवर की 11 वर्षीय बड़ी बेटी कक्षा चार और चार साल की छोटी बेटी प्ले ग्रुप की छात्रा है। मां के मुताबिक, दोपहर एक बजे ससुर चार वर्षीय बेटी को स्कूल से घर लाए। खाना खाने के बाद बेटी बाहर खेल रही थी। घर के ठीक सामने परचून की दुकान है। बेटी अक्सर खेलते हुए दुकान तक चली जाती है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बेटी रोते हुए घर आई। 

परिवार के लोगों ने रोने के बारे में पूछा तो दुकानदार के दोनों लड़के और उनका 13 वर्षीय ममेरा भाई भी घर आ गया। तीनों ने बताया कि खेलते वक्त गिरने से घुटने में चोट लग गई है। मां ने बच्ची का घुटना देखा तो कोई चोट नहीं थी। बेटी को गोद में लेकर चुप कराने के दौरान हाथ में खून लगने पर शंका हुई। पुचकार कर पूछा तो दर्द होने की बात बताई। सीओ गोविंदनगर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि तीनों नाबालिग आरोपित हिरासत में हैं। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...