हैडलाइन

पत्नी से संबंध के शक में दोस्त की गला रेतकर हत्या, मुबाइल से खुला पूरा राज

सुल्तानपुरी : सुल्तानपुरी इलाके में रंजिश और पत्नी से संबंध होने के शक में दो लोगों ने अपने दोस्त की आरी से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मृतक के पिता को फोन कर 15 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। इतना ही नहीं शक न हो इसके लिए दोस्त के घर पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना भी देने लगा। लेकिन तकनीकी जांच में आरोपियों का गुनाह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया और पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर एक के कमरे से शव बरामद कर लिया।  

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त सुल्तानपुरी के पी ब्लॉक निवासी पुष्पेंद्र (29) केे रूप में हुई है। परिवार में पिता राम खिलाड़ी, पत्नी और एक बेटा है। पुष्पेंद्र दर्जी का काम करता था। 2 फरवरी की रात वह कुछ दूर पर रहने वाले अपने दोस्त सलीम के घर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन रात में वापस नहीं आया। परिवार वालों को लगा कि सुबह वापस आ जाएगा। 

तीन फरवरी की सुबह रामखिलाड़ी के पास उसके बेटे के नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसके बेटे को अगवा कर लिया गया है और 15 लाख रुपयेे फिरौती की मांग की। रामखिलाड़ी ने तुरंत सुल्तानपुरी थाने में इसकी शिकायत की। पुष्पेंद्र के गायब होने के बाद उसका दोस्त सलीम उसके घर पहुंचकर पिता को सांत्वना देने लगा। उधर थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुष्पेंद्र के फोन की लोकेशन की जांच की। 

फोन का लोकेशन सलीम के घर के आस पास आ रहा था। शक होनेे पर पुलिस ने सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने सलीम की निशानदेही पर उसके कमरे से पुष्पेंद्र का शव बरामद कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त पंकज के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को मौके से हत्या में इस्तेमाल आरी, खून से सने कपड़े और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। 

पश्चिम बंगाल का रहने वाला सलीम ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि पुष्पेंद्र का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। इसकी वजह से वह अपनी पत्नी को कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल भेज दिया था। वहीं पुष्पेंद्र का ढाई माह पहले पंकज से भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसे लोगों ने बीच बचाव कर शांत करवा दिया था। दोनों आरोपी पुष्पेंद्र से बदला लेना चाहते थे।  2 फरवरी को सलीम ने पुष्पेंद्र को अपने घर बुलाया। वहां पर पंकज भी आ गया। इसी बीच पुष्पेंद्र के मोबाइल पर फोन आया। सलीम को लगा कि उसकी पत्नी का फोन आया है। इसी बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। दोनों ने पहले पुष्पेंद्र के सिर पर सिलेंडर से हमला कर दिया और फिर बेहोश होने के बाद उसका गला रेत दिया। रात भी दोनों उसके शव के साथ रहे। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सुषमा स्वराज के जीवन पर...

देश की प्रखर राजनेता, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...