हैडलाइन

बच्चों को बंधक बना चर्चा में आए सुभाष और रूबी का दो बार हुआ पोस्टमॉर्टम, सामने आया ये सच

फर्रुखाबादः  फर्रुखाबाद में शनिवार को सुभाष व उसकी पत्नी के शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। इसकी वीडियो व फोटोग्राफी नहीं कराई गई थी। रात में जब एसपी को जानकारी हुई तो उन्होंने डीएम से वार्ता की। डीएम के आदेश पर पैनल से वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ रात तीन बजे दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने रविवार की दोपहर पांचाल घाट पर दोनों को अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को सीएमओ डा. चंद्रशेखर के आदेश पर सुभाष व रूबी के शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया था। आदेश में वीडियो व फोटोग्राफी का जिक्र नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट एसपी के पास भेजी गई। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने जानकारी की तो वीडियो व फोटोग्राफी नहीं कराने का पता चला। इस तरह की लापरवाही पर एसपी ने नाराजगी जाहिर की और डीएम मानवेंद्र सिंह को अवगत कराया। डीएम ने वीडियो व फोटोग्राफी के साथ पुन: पोस्टमार्टम  के आदेश दिए। डीएम ने इसको लेकर सीएमओ की क्लास भी लगाई। रात में तीन बजे फिर से दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया और वीडियो व फोटोग्राफी कराई गई। इस बार भी सुभाष की मौत एक गोली लगने से अत्यधिक रक्तस्राव होने से बताई गई है। वहीं रूबी की मौत सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार से आई चोट से होने का उल्लेेख किया गया है। रविवार सुबह दोनों के शवों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। पुलिस ने किसी परिजन व रिश्तेदार के न आने पर पांचाल घाट पर दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहां पर भी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई।



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...