हैडलाइन

ग्रेटर नोएडा में लुटेरों ने पुलिस बनकर युवक से एसयूवी कार लूटी, मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा : गौरव चंदेल हत्याकांड के बाद बदमाशों ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तीसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तीन लुटेरों ने खुद को पुलिस बताकर युवक को निशाना बनाया। बदमाश जबरन उसकी एसयूवी कार में घुस गए और पिस्तौल के बल पर कार में बंधक बना लिया। करीब डेढ़ घंटे तक कार में बंधक बनाकर मारपीट की और घुमाया। इसके बाद बदमाश युवक को जारचा थाना क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। बदमाश पीड़ित से उसकी कार, मोबाइल और नकदी लूटकर ले गए।
ग्रेनो वेस्ट के सैनी गांव के रहने वाले राज कुमार बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर का काम करते हैं। राजकुमार ने बताया कि उसे अपने ट्रक में डीजल भरवाना था। इसके लिए उसने अपने भाई नीरज को भेजा था। एक फरवरी की रात करीब 9:30 नीरज एसयूवी कार में सवार होकर इटेड़ा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पहुंचा था। इस बीच पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली हो रहा था। इसके चलते वह कुछ देर के लिए कार को साइड में लगाकर इंतजार करने लगा। इस बीच तीन लोग उसके पास पहुंचे और खुद को पुलिस बताते हुए नीरज से कहा, मर्डर करके आया।
तीनों जबरन कार में घुस गए। इसके बाद नीरज को गनप्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने नीरज के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने पीड़ित से उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश उसे देवला गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर लेकर पहुंचे। यहां लुटेरों ने गाड़ी में डीजल भरवाया। कुछ दूर आगे चलने पर तिलपता गांव के समीप बदमाशों ने गाड़ी रोकी और देखा कि उसमें जीपीएस तो नहीं लगा। उसके बाद बदमाश पीड़ित को जारचा कोतवाली क्षेत्र में छौलस की मंडैया गांव की तरफ लेकर पहुंचे। रात को करीब 11 बजे यहां पीड़ित से उसका मोबाइल, नकदी और गाड़ी लेकर उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह गांव में पहुंचकर एक ग्रामीण की मदद से अपने भाई को कॉल करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित के भाई ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के भाई ने बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। बदमाश पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। हालांकि, उनका चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान का प्रयास कर रही हैं।
मिर्ची गैंग पर शक : ग्रेनो वेस्ट में गौर चंदेल हत्याकांड में मिर्ची गैंग का नाम सामने आया था। एक फरवरी को कार लूट की घटना में भी परिजनों ने मिर्ची गैंग पर शक जाहिर किया है। पुलिस भी मिर्ची गैंग के शामिल होने की आशंका जता रही है। इसके चलते पुलिस लुटेरों की तलाश में दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस को अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। गौरव चंदेल हत्याकांड और जिले में कमिश्नरी सिस्टम शुरू होने के बाद ग्रेनो वेस्ट में सुरक्षा को लेकर तमाम प्रयास किए जाए रहे हैं। इसके बावजूद बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में बीट प्रणाली सिस्टम की शुरुआत करते हुए यहां पुलिस को 47 बाइक दी गई है लेकिन घटना के समय पुलिस की बाइक और पीसीआर दिखाई नहीं देती है। इसके चलते लोगों में खौफ व्याप्त है। उनका कहना है कि पुलिस की मुस्तैदी बढ़ी लेकिन बदमाश फिर भी वारदात कर रहे हैं। बदमाश पांच थानों क्षेत्र की सीमा से गुजरे लेकिन पुलिस लुटेरों को नहीं पकड़ सकी। बदमाश बिसरख थाना क्षेत्र से पीड़ित को लेकर ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से होते हुए सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव के समीप पहुंचे। इसके बाद बदमाश दादरी कोतवाली क्षेत्र से होते हुए जारचा कोतवाली क्षेत्र तक गए।


Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

स्वरसम्राज्ञी आशा भोसले...

भारतीय संगीत क्षेत्रातील ज्येष्ठ गायिका, पद्मविभूषण व महाराष्ट्र भूषण...