हैडलाइन

छह माह पहले अगवा हुई किशोरी बरामद, तीन माह की गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा : नोएडा पुलिस ने छह माह पहले अगवा की गई एक किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। किशोरी तीन माह की गर्भवती है। पुलिस उपायुक्त (प्रथम जोन) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के हाजीपुर गांव से पिछले साल जितेंद्र नामक व्यक्ति ने 16 वर्षीय लड़की को अगवा कर लिया था।
उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर किशोरी को अगवा करने वाले जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके चंगुल से किशोरी को भी छुड़ा लिया है।  उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी तीन माह की गर्भवती है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच करवा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...