हैडलाइन

भोपाल में स्कूली बच्चों से छेड़छाड़-रेप के 2 मामले, 4 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

भोपाल : भोपाल में एक स्कूल-वैन के ड्राइवर को पांचवीं क्लास की कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शहर में ही चार नाबालिगों को पांच वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पहली घटना में मंगलवार रात को पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने माता-पिता को बताया कि स्कूल वैन का ड्राइवर पिछले कुछ दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है. भोपाल के पिपलानी क्षेत्र में रहने वाली छात्रा मंगलवार शाम को बदहवासी की हालत में घर लौटी थी.
पिपलानी पुलिस के मुताबिक ड्राइवर की पहचान शुभम के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक शुभम ने पीड़ित लड़की को अपनी गोद में बैठने के लिए कहा. मंगलवार को वैन में बैठे बच्चों में लड़की का घर सबसे बाद में आऩा था. जब लड़की ने ऐसा करने से इनकार किया तो उसने उसे कई तमाचे मारे. लड़की ने घर वालों को ये भी बताया कि पिछले कई दिनों से ड्राइवर उसे गलत ढंग से छूने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज करने के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.
दूसरी घटना शहर के अशोक गार्डन क्षेत्र की है. यहां केजी में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ चार नाबालिगों ने कुकर्म किया. बच्चे को 15 से 17 साल के बीच के चारों आरोपियों ने मंगलवार को निर्जन स्थान पर बुलाया था. बच्चे ने अपने माता पिता को इसकी जानकारी दी और बताया कि 27 जनवरी को चारों नाबालिगों ने उसके साथ क्या किया था. बच्चे के अभिभावकों ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने बताया कि चारों नाबालिगों से पूछताछ के बाद सामने आया कि चारों ने बच्चे के साथ उसी जगह पर कुकर्म किया था जहां उन्होंने उसे मंगलवार को फिर बुलाया था. आईपीसी और पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया और चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया.


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...