हैडलाइन

कानपुर में मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, भाइयों ने देखी अश्लील फिल्म, फिर किया गंदा काम

कानपुर : कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सबसे छोटे नौ साल के आरोपी से पूछताछ की। उसने बताया कि भाइयों (एक सगा भाई, दूसरा ममेरा) ने मोबाइल पर पहले अश्लील फिल्म देखी। इसके बाद उस लड़की को भी बुला लिया और उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस को अभी तक इस आरोपी के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसलिए पुलिस उसका नाम एफआईआर से हटा भी सकती है। उधर बुधवार को पीड़िता के किशोर न्याय बोर्ड में बयान हुए।
मंगलवार को तीन नाबालिगों (13 व 9 साल के) ने मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को पकड़ लिया था। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नौबस्ता इंस्पेक्टर ने बताया कि मोबाइल कब्जे में लिया गया है। मनोचिकित्सकों के मुताबिक बच्चों में मानसिक विकृति के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पॉर्न साइट और सोशल मीडिया पर परोसी जा रही अश्लीलता की वजह से बच्चे बिगड़ रहे हैं। मनोचिकित्सक सीमा जैैन का कहना है कि आज के समय में लोगों के पास समय की कमी है और अभिभावक बच्चों को समय नहीं दे पा रहे हैं। नैतिक शिक्षा की भारी कमी है। इस कारण बच्चों में विकृति आ रही है। सोशल मीडिया पर अश्लीलता, पॉर्न साइट की सहज उपलब्धता भी इसका बड़ा कारण है।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...