हैडलाइन

प्रेमी को साथ ले जाकर शराब पिलाई और फिर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया

गोंडा: गोंडा में कोतवाली करनैलगंज के गोंडा लखनऊ मार्ग पर रेरुवा गांव के समीप प्राचीन कुएं में एक युवक का शव पुलिस ने हत्यारे के शिनाख्त पर बरामद कर लिया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक गोंडा के थाना कटरा बाजार भैरमपुर बमडेरा निवासी मुकेश कोरी की शादी 6 माह पहले थाना क्षेत्र मनीराम पुरवा रायपुर फकीर निवासी काशीराम के लड़की किरन के साथ हुई थी।
किरन का भाई कानपुर में काम धंधा करता है। किरन भी अपने भाई के पास कानपुर आया जाया करती थी। वहीं कानपुर के भीमपुरवा निवासी भीम सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह से प्रेम सम्बन्ध बन गए। किरन की शादी हो जाने के बाद भी भीम सिंह किरन से मिलने रायपुर फकीर आने  लगा। पत्नी से प्रेम सम्बन्ध की जानकारी होने पर पति ने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र रचा। बुधवार को भीम सिंह प्रेमिका से मिलने रायपुर आया, तो प्रेमिका का पति भीम को अपने साथ गोंडा लेकर गया। जहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और बालपुर बाजार से मुकेश ने चाकू खरीदा। फिर वहां से रेरुवा गांव स्थित सिद्ध वीर बाबा के स्थान पर ले गया और मंदिर पर ही भीम सिंह ( 35 वर्ष) साल का गलाकाट कर हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया।
हत्या करने के बाद मुकेश अपने ससुराल पहुँच गया। खून से लथपथ देखकर सास ने पूछा भीम कहां है तो बताया कि भीम को मार डाला है। जिस पर सास सुमन देवी ने 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना कटरा बाजार सहित कोतवाली करनैलगंज पुलिस हरकत में आ गयी। और रायपुर फकीर पहुँचकर आरोपी मुकेश को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी बालपुर जयहरि मिश्र ने कड़ाई से पूछ ताछ करने पर आरोपी के शिनाख्त पर पुलिस से रेरुवा स्थित सिद्धवीर बाबा के स्थान पर बने प्राचीन कुआँ से शव बरामद कर लिया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...