हैडलाइन

गुरुग्राम : जज की पत्नी और बेटे की हत्या में गनर महीपाल दोषी करार, सजा पर बहस कल

गुरुग्राम : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कृष्णकांत की पत्नी और बेटे की हत्या मामले में गुरुग्राम की कोर्ट ने 13 महीने बाद गुरुवार को गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी गनर महिपाल को दोषी करार दिया है। महिपाल की सजा पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। महिपाल जज कृष्णकांत के गनर के तौर पर उनकी सुरक्षा में तैनात था।  कड़ी सुरक्षा के बीच महिपाल को हथकड़ी पहनाकर कोर्ट में पेश किया गया। फैसला सुनने के लिए गुरुवार को महिपाल के मामा और मौसी भी कोर्ट में पहुंचे। दोषी करार दिए जाने के बाद महिपाल के चेहरे पर दुख साफ झलक रहा था।  
जिला उप न्यायवादी अनुराग हुड्डा और उनकी मदद करने वाले वकील विशाल गुप्ता ने बताया कि गुरुग्राम के अतिरिक्त जिला एंव सत्र न्यायाधीश सुधीर परमार ने गनर महिपाल को एडीजे की पत्नी और बेटे की हत्या में दोषी करार दिया है। दोषी करार देने के समय महिपाल और उसके वकील भी कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट ने दोपहर तीन बजे महिपाल को आईपीसी की धारा 302, 201 और ऑर्म्स एक्ट -27 के तहत दोषी करार दिया। शुक्रवार को कोर्ट में सुबह ग्यारह बजे सजा पर सुनवाई होगी।
जिला अदालत में कार्यरत तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु और बेटे ध्रुव 13 अक्टूब 2018 को सरकारी गनर महीपाल के साथ कार में गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्किट में खरीददारी करने के लिए गए थे। जब वे खरीददारी कर वापस आए तो सुरक्षाकर्मी महिपाल उन्हें कार के पास नहीं मिला था। काफी देर बाद जब महिपाल आया तो मां-बेटे ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। इससे गुस्साए महिपाल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से दोनों के ऊपर गोलियां चला दी थीं, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए थे। रितु ने घटना के कुछ घंटे बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया था। जबकि गंभीर रूप से घायल ध्रुव की इलाज के दौरान कई दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई थी।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

मध्य रेल्वेच्या भोंगळ...

मध्य रेल्वेच्या ढिसाळ नियोजनाचा आणि विस्कळीत वेळापत्रकाचा फटका सोमवारी...