हैडलाइन

बरेली : शादी और होटल में सुहागरात के नाम पर छात्रा से रेप

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शादीशुदा व्यापारी ने मंदिर में शादी कर प्रेमनगर के एक होटल में छात्रा के साथ सुहागरात के नाम पर रेप किया। छात्रा को जब उसके विवाहित होने के बारे में पता लगा तो उसने विरोध किया। आरोप है कि व्यापारी ने छात्रा का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। एसपी क्राइम ने प्रेमनगर पुलिस को मामले में जांच का आदेश दिया है। फतेहगंज पश्चिमी के बकैनिया निवासी छात्रा की अपने पड़ोसी युवक से दोस्ती हो गई। युवक की बीज भण्डार की दुकान है। छात्रा का दुकानदार के घर आना जाना हो गया। दुकानदार की बहनों से भी उसकी दोस्ती हो गई। उनकी बातों में आकर छात्रा दुकानदार से शादी करने के लिये राजी हो गई। एक मई 2017 को उसने मंदिर में शादी की। फोटों भी खींची। आरोपी ने छात्रा को पत्नी बताकर प्रेमनगर के होटल में कमरा बुक करवाकर संबन्ध बनाये।
आरोपी ने फोटो व वीडियो बना ली। सुबह छात्रा को उसके मायके के बाहर छोड़क़र जाने लगा तो उसने विरोध किया। जिस पर युवक ने कहा कि वह कुछ दिन में आकर ले जायेगा। इसके बाद कई महीने बीत गये। छात्रा को पता लगा कि दुकानदार पहले से शादीशुदा था। जिस पर उसने फोन पर दुकानदार से विरोध कर कार्रवाई की धमकी दी। आरोप है कि दुकानदार ने फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली। ब्लैकमेल कर हल्द्वानी समेत कई होटलो में छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। गर्भवती होने पर आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। एमएससी का छात्र अपनी क्लासमेट को झांसा देकर तहेरी बहन के घर मुरादाबाद ले गया। यहां नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गाजियाबाद में शादी कर ली। आरोपी अब 15 लाख की डिमांड कर रहा है। इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
शहर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा इज्जतनगर के डेलापीर में रहती है। उसकी क्लास में शास्त्रीनगर का विक्रांत भी पढ़ाई करता है। विक्रांत ने छात्रा को झांसे में लिया। 18 अप्रैल 2019 को तहेरी बहन के घर मुरादाबाद ले गया। वहां उसे नशीली चाय पिला दी। जिसके बाद छात्रा बेहोश हो गई। आरोप है कि विक्रांत ने उसकी वीडियो बना ली। होश में आने पर छात्रा को वीडियो दिखाकर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी ने गाजियाबाद में आर्य समाज मंदिर में छात्रा से शादी कर ली। फर्जी दस्तावेज तैयार कर 22 अप्रैल 2019 को शादी का पंजीकरण गाजियाबाद में ही कराया। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने घरवालों को घटना बताई। उधर, आरोपी, उसके पिता रुप राम सिंह, मां गुड्डी, तहेरा भाई मनोज पाल व तहेरी बहन 15 लाख की मांग करने लगे। इंकार पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। छात्रा ने आशंका जताई कि आरोपी ने कुछ लोगों को वीडियो शेयर भी कर दी है। छात्रा ने आरोपी के भाई श्याम सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने छह के खिलाफ धोखाधड़ी, छेड़छाड़, रेप, धमकाने, नशीला पदार्थ पिलाने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोपो में मुकदमा दर्ज किया है।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...