हैडलाइन

दिल्ली: रोहिणी में लेडी सब इंस्पेक्टर की हत्या, थोड़ी देर बाद आरोपी बैचमेट ने भी की खुदकुशी

दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला सब इंस्पेक्टर की शुक्रवार देर रात हत्या कर दी गई. इस हत्या का आरोप पीएसआई दीपांशु पर था. उसने भी खुदकुशी कर ली है. करनाल के पास एक गाड़ी में दीपांशु की लाश मिली है. आरोपी ने उसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है, जिस पिस्टल से महिला पीएसआई को गोली मारी गई थी. पुलिस के मुताबिक, महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत और दीपांशु ने 2018 में दिल्ली पुलिस ज्वॉइन किया था. दोनों बैचमेट थे. अभी पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से दीपांशु ने प्रीति को गोली मारी. दरअसल राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. प्रीति पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में तैनात थीं. रात के वक्त वो अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मेट्रो से पूर्वी रोहिणी मेट्रो स्टेशन पहुंची थीं और फिर पैदल ही अपने घर की निकलीं. जब ने मेट्रो स्टेशन से केवल 50 मीटर ही आगे बढ़ीं, तभी पीछे से एक युवक ने प्रीती पर गोलियां चला दी. तीन राउंड की गोलीबारी में दो गोली प्रीती को लगी, जबकि एक बगल से जा रही कार के पिछले शीशे में जा लगी . प्रीति को एक गोली सिर में लगी थी. इसके बाद प्रीति वहीं गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.जिस जगह पर प्रीति की हत्या हुई वहां से प्रीति का घर पास में ही था. सोनीपत की रहने वाली प्रीति किराए पर घर लेकर रोहिणी में रहती थीं. पुलिस को मौके से कुछ सीसीटीवी भी मिले हैं, जिनसे साफ हुआ है कि आरोपी अकेले था और पैदल ही था . सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक पुलिस ने दावा किया है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. अब आरोपी ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसके तुरंत बाद हमलावर मौके से भाग गया. मौके से ही किसी ने पुलिस को 112 पर कॉल कर वारदात की जानकारी दी. पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की, तो उन्हें पता लगा कि मरने वाली महिला सब-इंस्पेक्टर हैं. मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई. फोरेंसिक टीम ने मौके से काफी सुराग जुटाए हैं.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...