हैडलाइन

5वीं पत्नी ने किया संत के खिलाफ रेप और साजिश का केस

शाहजहांपुर :  उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के निगोही कस्बे के एक तथाकथित संत के खिलाफ उसकी पांचवीं पत्नी ने पुलिस थाने में दुष्कर्म और साजिश का मुकदमा दर्ज कराया है. हालांकि, कोई बवाल न हो इसे लेकर पुलिस ने डेढ़ हफ्ते तक मामला छिपाए रखा. मामले के विवेचना अधिकारी (आईओ) जितेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को बताया, स्वयंभू संत और तांत्रिक अनुज चेतन सरस्वती और उसके भाई रवि के खिलाफ उसकी (धर्मगुरु) 28 वर्षीय पांचवीं पत्नी पिंकी चौहान की तहरीर पर निगोही थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सिंह ने बताया कि पीड़िता कथित संत की पांचवीं पत्नी है. इससे पहले वह चार महिलाओं से शादी कर चुका है, जिनमें एक महिला की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया, पीड़िता ने आरोप लगाया कि तांत्रिक के छोटे भाई रवि ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके लिए रची गई साजिश में उसकी सास और पति शामिल थे.

आईओ सिंह ने बताया, संत होने की वजह से कोई बवाल न हो, इसलिए मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस तटस्थ रही. शुक्रवार को बाबा के हरिद्वार स्थित आश्रम में छापेमारी की गई थी, लेकिन उसके अनुयायियों ने पुलिस को आगे नहीं बढ़ने दिया और बाबा वहां से फरार होने में सफल रहा. उन्होंने बताया, मामले की जांच की जा रही है और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तांत्रिक बाबा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं, जो उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...