हैडलाइन

दो बच्चों को मारकर की खुदकुशी, फैक्ट्री बंद होने से डिप्रेशन में था शख्स

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां शालीमार बाग में एक पिता ने अपने 2 बच्चों की हत्या करने के बाद मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के मुताबिक पिता मधुर ने पहले 14 साल की समीक्षा और 6 साल के श्रेयांस की घर में गला दबाकर हत्या की. उसके बाद पिता ने मेट्रो स्टेशन पर जाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक शाम 6:45 पर ईस्ट शालीमार बाग इलाके से पीसीआर कॉल हुई जिसमें बताया गया कि 'मधुर जी ने एक बच्चे का मर्डर कर दिया है' कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर 2 बच्चों की लाश अलग अलग बेड पर पड़ी हुई थी. छानबीन में पता चला कि बच्चों की मां मार्किट गई थी जो वारदात के बाद घर पहुंची लेकिन पिता फरार था. पुलिस जांच शुरू ही हुई थी कि मेट्रो पुलिस ने खबर दी कि हत्यारे पिता मधुर ने हैदर पुर मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है. पुलिस ने सभी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच में सामने आया कि हत्यारे पिता की रेगमाल की फैक्ट्री थी जो 6 महीने पहले बंद हो गई थी. तभी से वो डिप्रेशन में थे. कई बार मोटिवेट करने के लिए वीडियो भी देखते थे, लेकिन डिप्रेशन से छुटकारा नहीं मिला. मधुर ने मेट्रो स्टेशन पर जहां आत्महत्या की वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि आखिर एक पिता ने अपने 2 मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी क्यों की. फिलहाल लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. घटना के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, 'हैदरपुर बादली मोड़ पर यात्री के पटरी पर आने की वजह से समयपुर बादली से जीटीबी नगर के बीच मेट्रो रेल सेवा में देरी हुई.' करीब 15 मिनट बाद डीएमआरसी ने एक और ट्वीट कर बताया कि सेवाएं बहाल कर दी गई है.



Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

INS SUNAYNA ARRIVES AT JAKARTA UNDER INDIAN NAVY’S IOS SAGAR INITIATIVE,...

Indian Navy’s INS Sunayna, an Offshore Patrol Vessel deployed under the IOS SAGAR initiative, arrived at *Jakarta, Indonesia on 21 Apr 2026* , marking *the third port call of its operational...