हैडलाइन

नाबालिग से चलवाई बाइक तो नए कानून से हुआ 42,500 रुपए का चालान

ओडिशा : ओडिशा के भद्रक जिले में एक नाबालिग को वाहन चलाने के लिए देने पर नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत एक मोटरसाइकिल मालिक पर 42,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि नाबालिग भद्रक जिले के भंडारीपोखरी ब्लॉक के नुआपोखरी गांव का निवासी है। जिले के नुआपोखरी इलाके के दोपहिया वाहन चालक नारायण बेहरा के खिलाफ 42,500 रुपये का चालान जारी किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि जब भद्रक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों ने गुरुवार को मोटरसाइकिल को रोका, तब नाबालिग बालक दो अन्य व्यक्तियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था, जिसके बाद नाबालिग और वाहन मालिक के खिलाफ चालन किया गया। 

ऐसे हुआ 42500 रुपए का चालान-

चालन में 500 का जुर्माना सामान्य अपराध, 

5 हजार का जुर्माना बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने को लेकर, 

5 हजार का जुर्माना बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की अनुमति देने को लेकर, 

5 हजार का जुर्माना यातायात नियमों की अनदेखी करने को लेकर, 

एक हजार रुपये का जुर्माना तीन सवारी बैठाने को लेकर, 

एक हजार का जुर्माना बिना हेलमेट के वाहन चलाने को लेकर और 

25 हजार का जुर्माना नाबलिग द्वारा अपराध करने को लेकर ठोका गया है।

हालांकि, राज्य परिवाहन प्राधिकरण ने ट्विटर पर कहा, “वाहन के मालिक/वाहन चला रहे नाबालिग के परिजनों को 25 हजार का जुर्माना होगा और लड़के को 25 साल होने तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलेगा।”



Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...