हैडलाइन

20 साल की युवती को रात में घर से अगवा कर आंगनबाड़ी में ले गए थे बलात्कारी

हरियाणा: यमुनानगर. हरियाणा में यमुनानगर के साढौरा में एक 20 वर्षीया युवती से गैंगरेप के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 4 को पुलिस ने नामजद किया था। जबकि, पांचवें के बारे में पीड़िता ने अदालत में दिए अपने बयानों में बताया। आरोपियों की पहचान सलीन ऊर्फ बाबा पुत्र धर्मा, चांद पुत्र अशोक, मोनू पुत्र मंगी तथा रवि पुत्र सुरेश के रूप में हुई। इन्होंने युवती को उसके घर से ही अगवा किया था।
पुलिस के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म की वारदात आठ फरवरी को अंजाम दी गई थी। साढौरा पुलिस थाने में पीड़िता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी कि, आठ फरवरी को वह अपने कमरे में सो रही थी। उस कमरे पर दरवाजा नहीं है। वहां पर उसकी दो अन्य बहनें भी सो रही थी और मां व मामी अलग कमरे में सो रही थीं। उसी रात करीब 10 बजे उसके पड़ोस में रहने वाला बाबा, मोनू, रवि, और चांद उसके कमरे में आए और उसके मुंह को कपड़े से दबाकर उसे उठाकर ले गए। वे उसे पास में ही स्थित आंगनबाड़ी में ले गए। जहां उसके पड़ोसी बाबा, चांद, मोनू और रवि ने हवस का शिकार बनाया।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि, उक्त सभी युवक नशेड़ी हैं। वे पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। नशा करके लड़कियों से छेड़छाड़ के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन वे मामले पंचायत करके निपटा दिए गए। शायद इसी वजह से उनके हौंसले चढ़े हुए थे।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...